BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तबादला होने के बाद IAS ने अपने ऑफिस के चपरासी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कह दी इतनी बड़ी बात

एक आईएस अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अधिकारी ने तबादले के बाद विदाई लेने के दौरान अपने दफ्तर में चपरासी के पैर छू लिए. वहां मौजूद अन्य अधिकारी ये देखकर दंग रह गए. अधिकारी ने कहा कि उसके पिता भी कभी चपरासी ही थे…

पलामू (ए)। झारखंड के पलामू जिले में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है. एक आईएएस अधिकारी ने ट्रांफसर के बाद दफ्तर छोड़ते हुए चपरासी के पैर छू लिए और उनसे आशीर्वाद लिया. अब हर तरह इसकी चर्चा हो रही है।

दरअसल पलामू जिले में करीब एक साल तक बतौर उपायुक्त अपनी सेवा देने वाले आइएएस अधिकारी ए दोड्डे तबादले के बाद शुक्रवार को जिला छोड़कर जाते समय अपने दफ्तर में चपरासी नंदलाल प्रसाद के पैर छुए।

इतना ही नहीं पांव छूते वक्त उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा किसी अधिकारी की सेवा अगर कोई करता है तो वो उस कार्यालय का चपरासी ही होता है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता भी प्यून थे, ऐसा शायद ही कभी होता है कि एक जिला का मालिक किसी प्यून के पांव छुए और कहे कि मेरे पिता भी चपरासी थे।

ए दोड्डे को चपरासी के पैर छूते हुए देखकर पास खड़े दूसरे पदाधिकारी और कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए. ए दोड्डे ने अन्य कर्मियों को शॉल देकर सम्मानित किया. हालांकि अब सभी निवर्तमान उपायुक्त के इस व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं।

बता दें कि रूटीन ट्रांसफर के दौरान पलामू डीसी ए दोड्डे का भी तबादला कर दिया गया है. हर अधिकारी को मिलने वाला फेयरवेल उन्हें भी दिया गया, लेकिन उस वक्त जो हुआ उसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी।

Related Posts