BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम यदि इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शनिवार 29 जुलाई को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाना है. भारतीय टीम ने पहले वनडे में पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की थी, जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं. अब रोहित ब्रिगेड यदि इस मुकाबले को अपने नाम करती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी. भारतीय समयानुसार दूसरा वनडे मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम यदि दूसरे वनडे मुकाबले को जीतती है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी यह लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीत होगी. भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली 12 वनडे सीरीज में जीत हासिल कर चुका है, जो किसी एक टीम को लगातार सबसे ज्यादा सीरीज में हराने का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. अब भारत के पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को और दुरुस्त करने का मौका है. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार टीम इंडिया के खिलाफ मई 2006 में वनडे सीरीज जीती थी।

एक टीम के खिलाफ लगातार वनडे सीरीज जीत
12 भारत बनाम वेस्टइंडीज (2007-2022*)
11 पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (1996-2021)
10 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (1999-2022)
9 साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (1995-2018)
9 भारत बनाम श्रीलंका (2007-2021)

Related Posts