BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया, ईशान किशन ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया की जीत में ईशान किशन और कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करते हुए 114 रनों के स्कोर पर ढेर हुई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 22.5 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया।

ईशान ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने बॉलिंग में दम दिखाया. कुलदीप ने 4 विकेट और जडेजा ने 3 विकेट लिए. भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

भारत ने 21 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 110 रन बनाए. उसे जीत के लिए महज 5 रनों की जरूरत है. रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने 8 रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवरों में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. टीम ने 23 ओवरों में 114 रन बनाए. कप्तान शाई होप 43 रन बनाकर आउट हुए. एलिक 22 रन बनाकर आउट हुए. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके. वहीं रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए।

Related Posts