‘गदर 2’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. जिसपर एक्टर के फैंस अब तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है…
मुंबई (ए)। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर 26 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है. जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म का ट्रेलर फैंस के दिल और दिमाग पर छा चुका है. ट्रेलर में एक बार फिर ‘तारा सिंह’ के जबरदस्त एक्शन ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. जिसको लेकर अब यूजर्स तरह-तरह का रिक्शन दे रहे हैं।
‘गदर 2’ के ट्रेलर में दिखाए गए तारा सिंह के दमदार डायलॉग लोगों का दिल जीत रहे हैं. यही वजह है ट्रेलर को रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है और इसपर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने ट्रेलर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – ‘रोंगटे खड़े हो गए..’ दूसरे ने लिखा – ‘कुछ देर के लिए दिमाग सुन हो गया..ये फिल्म फिर नया इतिहास बनाएगी..’ किसी ने ये भी कहा कि ये फिल्म कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
ट्रेलर देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
इसके अलावा एक यूजर्स ने फिल्म के डायलॉग को लिखते हुए कहा – ‘क्या बात है सनी सर ,, रोंगटे खडे हो गए…कटोरा लेके खड़े रहोगें भीख भी नही मिलेंगी..’ एक और यूजर ने लिखा – ‘जबरदस्त सनी सर ग़दर मचा देंगे 11 अगस्त को सिनेमा में…!!’ एक यूजर ने तो ये भी लिखा कि, ‘शेर आ रहा है..’ बता दें कि ये फिल्म का पार्ट 2 है. जिसमें तारा सिंह सकीना के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान में जाएंगे. ट्रेलर ने फैंस की दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
इसके अलावा ये ट्रेलर ट्विटर पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है. जहां लोग सनी देओल के एक्शन की जमकर तारीफ कर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, ‘इसबार बाप बेटे की जोड़ी धमाल मचाने वाली है.’ दूसरे ने लिखा – ‘ऐसा ट्रेलर मैंने पहले कभी नहीं देखा..ये अमेजिंग है।’
बता दें कि ‘गदर 2’ 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के अलावा कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भावुक हुए सनी दरअसल ‘गदर’ की रिलीज के 22 साल बाद फिल्म का पार्ट 2 अब रिलीज होने जा रहे हैं. ऐसे में ये पल ना सिर्फ फैंस बल्कि सनी देओल के लिए भी बेहद खास है. यही वजह है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लोगों का प्यार देख सनी देओल के आंसू छलक पड़े. दरअसल जैसे ही सनी स्टेज पर आए तो उनके फैंस ने बोलना शुरू कर दिया कि ‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान…हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ जिसके बाद एक्टर अपने चाहने वालों को थैंक्यू बोलते हैं और एकाएक उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं।
फैंस के दिलों पर छाया फिल्म का ट्रेलर
बता दें कि ‘गदर 2’ का ट्रेलर मुंबई में एक शानदार इवेंट में लॉन्च किया गया है. ट्रेलर में ये नजर आता है कि इस बार तारा सिंह अपने बेटे के लिए पाकिस्तानी अफसरों से लड़ाई करते हैं. इसी दौरान उनका दमदार एक्शन भी देखने को मिलता है. वहीं कुछ जगहों पर सकीना के साथ तारा की मीठी नोकझोंक भी फैंस के दिलों को जीत रही है. इसके अलावा ट्रेलर में दिखाए गए सनी देओल के दमदार डायलॉग भी इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं।
बता दें कि ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. ट्रेलर के बाद फैंस में अब फिल्म देखने की एक्साइटमेंट दोगुनी बढ़ गई है।









