दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने सेवा सहकारी समिति रसमड़ा, नगपुरा, हिरी, बिरेझर एवं टेमरी समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, खाद बीज की उपलब्धता एवं वितरण, ऋण वितरण, ऋण वसूली एवं वर्मी कम्पोस्ट की समीक्षा की।
राजेन्द्र साहू ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से बातचीत की एवं उनकी जरुरतो, आवश्यकताओं को जानने का प्रयास किया। उपस्थित किसानों ने समितियों
द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं से संतुष्टि जाहिर किये, इस दौरान कृषकों द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से चार किश्तों में प्राप्त हो रही राशि से उत्साहित एवं खुश नजर आये।
किसानों ने बताया कि ये चार किश्त जरुरत के समय में मिल जाने से हमें बड़ी सुविधा हो रही है। कृषकों ने अध्यक्ष राजेन्द्र साहू को इस वर्ष व्यवस्थित धान खरीदी एवं समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। निरीक्षण के दौरान बैंक के अधिकारी अशोक वर्मा, रसमड़ा के प्राधिकृत अधिकारी रोहित साहू, समिति हिर्री से डाकेन्द्र साहू, समिति बिरेझर से चन्द्रिका प्रसाद, समिति टेमरी से रवि हरमुख एवं समिति नगपुरा में प्रबंधक तोयज सिंह ठाकुर, छोटेलाल यादव व राकेश सिन्हा उपस्थित थे।
साथ ही राजेन्द्र साहू ने शाखा नगपुरा का निरीक्षण किया एवं बैंकिंग लेन-देन से संबंधित जानकारी ली। शाखा निरीक्षण के दौरान अमानतदारों एवं कृषकों से पूछा कि बैंक द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है।
शाखा के अमानत एवं ऋणों की समीक्षा करते हुए ऋण वितरण में वृद्धि करने, खातेदारों की संख्या बढ़ाने तथा कृषि ऋण के अलावा गैर कृषि ऋणों का अधिक से अधिक वितरण करने शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया। बैंक के मुखिया को अपने समक्ष पाकर किसानों ने खुशी जाहिर की।









