दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, मदन वढाई की अनुशंसा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजक बानी सोनी ने प्रकल्प के मंडल संयोजकों की घोषणा निम्नानुसार की है :-
उत्तर पाटन मंडल- ए आर साहू ( रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर )
गंजपारा सदर मंडल – शालिनी दिल्लीवार की नियुक्ति की है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प में मंडल संयोजकों घोषणा पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लड़कियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया है। देश में बेटियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा उनके लिये समानता का माहौल बनाने का उद्देश्य लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। लोगों को अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, वे पढ़ाई से लेकर खेल के मैदान तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कन्या भ्रूण हत्या भी गंभीर चिंता का विषय है, इस बुराई की समाप्ति के लिए जन जागरण आवश्यक है। मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विशेष रुप से चला रही है साथ ही इन्हीं सारे बिंदुओं पर कार्य करने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प बनाया है और दुर्ग जिले में इसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री बानी सोनी को जिला संयोजक के रूप में नियुक्त करने के बाद प्रकल्प के कार्यों का लगातार विस्तार हो रहा है वर्तमान में मंडल संयोजकों की नियुक्ति के बाद इस प्रकल्प के कार्यों को और भी अधिक गति मिलेगी।
नवनियुक्त मंडल संयोजकों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में रमशिला साहू, अजय तिवारी, अल्का बाघमार, अमिता बंजारे, दिव्या कलिहारी, विद्या नामदेव, पूजा सिंह, हर्षा चंद्राकर, हीमा साहू, नरेश तेजवानी, देवनारायण चंद्राकर, ओमप्रकाश सेन, हेमा शर्मा, पुष्पा वर्मा, प्रतिभा देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर, कुमारी साहू, डॉ. संध्या नगरिया, गौरी गुहा, मंजू यादव, शशि यादव, आशा यादव, कांति वर्मा, शितला ठाकुर, रीता देवी सिंह, उत्तरा साहू, उमाभारती साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भाजपा महिला मोर्चा की चंडी शितला मंडल की कार्यकारिणी घोषित :: ममता देवांगन और दिनेश्वरी तुरकर बने मंडल महामंत्री चंडी शितला मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय ताम्रकार एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी की सहमति से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल जांगिड़ ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। चंडी शितला मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी निम्नानुसार है :-
अध्यक्ष – शीतल जांगिड़।
उपाध्यक्ष- वसुधा शर्मा, अंबा ठाकुर, वीणा वर्मा, सरिता साहू।
महामंत्री – ममता देवांगन, दिनेश्वरी तुरकर।
मंत्री – भारती चंद्राकर, क्षमा तिवारी, सरोज भट्ट, संजना चौबे, ममता चंद्राकर।
कोषाध्यक्ष- सोनिका रेवसकर।
सह कोषाध्यक्ष- संगीता राजपूत।
मीडिया प्रभारी- उषा साहू।
सह मीडिया प्रभारी- अनुरागिनी तिवारी।
सोशल मीडिया प्रभारी- सरला चौहान।
आईटी प्रभारी- सुषमा राजपूत।
कार्यकारिणी सदस्य :- मंडल के समस्त पोलिंग बूथों की महिला प्रमुख मंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगी।
स्थायी आमंत्रित सदस्य :- विजय ताम्रकार, आसिफ अली, रीता मेश्राम, मंजू पाण्डेय, डॉ. मानसी गुलाटी, लीना देवांगन, चमेली साहू, कुमारी साहू।
भाजयुमो गंजपारा सदर मंडल की कार्यकारिणी घोषित :: राजेश साहू बने मंडल महामंत्री भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढई के अनुमोदन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमंग ताम्रकार ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजयुमो गंजपारा सदर मंडल की कार्यकारिणी निम्नानुसार है :-
अध्यक्ष – उमंग ताम्रकार
उपाध्यक्ष- खिलेंद्र साहू, नीलेश यादव, संस्कार अग्रवाल, यश वर्मा।
महामंत्री – राजेश साहू।
मंत्री – नीरज धर्मकार, राजा राजपूत, सौरभ साहू, अमन गौतम, मोहित पुरोहित, मोहम्मद नाहिद रजा।
कोषाध्यक्ष- सिद्धांत ताम्रकार।
सह कोषाध्यक्ष – अनिल साहू।
कार्यालय मंत्री- गगन तिवारी।
सह कार्यालय मंत्री – प्रज्जवल मिश्रा।
मीडिया प्रभारी- लक्की नागेश।
सह मीडिया प्रभारी- बलराम साहू।
कार्यकारिणी सदस्य :- मानस ताम्रकार, विशाल शर्मा, अभिजीत ताम्रकार, समीर कौशल, गोपाल अग्रवाल, सागर शर्मा, प्रयाग दीवान, उमेश शाश्वत, जय कंदरा, अभिषेक भूतड़ा, गौरव साहू, पुनीत बाघमार, राहुल सोनकर, दिलीप यादव, डोमन चौहान, पिंटू मंडावी।
स्थायी आमंत्रित सदस्य :- राजेन्द्र कुमार, मदन वाढई, श्याम शर्मा, कृष्णा निर्मलकर, नितेश साहू, शिव नायक, मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, रितेश शर्मा, नितेश जैन, प्रशांत अग्रवाल, हार्दिक भोई।
गंजपारा सदर मंडल के समस्त पोलिंग बूथों के युवा प्रमुख मंडल कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।









