धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक आरिफ एच.शेख (भा.पु.से.) द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना केरेगांव एवं थाना अर्जुनी थाना वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाने में दर्ज विभिन्न गंभीर अपराध एवं थाना में पेंडिंग अपराधों, शिकायत, मर्ग एवं लंबित अपराधों उनके निराकरण हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार,अभिलेख, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क आदि के रख-रखाव व साफ-सफाई का निरीक्षण कर थाना प्रभारी एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को अपराध नियत्रंण, लंबित विवेचना व लंबित अपराधों लंबित मर्ग,लंबित शिकायत, लंबित पत्रों का समयबद्ध गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं गंभीर अपराधों के जांच निर्धारित समयावधि पर करने के भी निर्देश दिया गया।
साथ ही थाने में उपस्थित आवश्यक विहित पंजीयों की ग्राम अपराध पुस्तिका, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर सहित विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण कर कमियों को पूरा करने थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया।
थाने के माल खाना में जाकर जप्त सामग्री का बारीकी से निरीक्षण कर, रखरखाव एवं समयावधि पर जप्ती माल का निराकरण के भी निर्देश दिये गए।
थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किये उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किये एवं परिसर को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
थाने के विवेचकों के पास कितना लंबित है जानकारी ली गई एवं लंबित शिकायत,लंबित अपराध, लंबित मर्ग,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिये गए। साथ ही केस डायरी को प्रत्येक विवेचकों को अध्यन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को सतर्क रहकर मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश भी दिया गया।
थाना के अपराधों के ग्राफ को भी देखा गया, माननीय न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित तथा हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं थाने में आम जनों के द्वारा किसी मामले को लेकर उपस्थित होने पर सम्मान पूर्वक बैठा कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर,एसडीओपी.धमतरी के.के.वाजपेयी, डीएसपी भावेश साव, थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई, थाना प्रभारी केरेगांव प्रदीप सिंह सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।










