BREAKING

छत्तीसगढ़

ख़ुशियाली फ़ाउंडेशन रायपुर का ओडिशा में हुआ राष्ट्रीय सम्मान..

रायपुर। पिछले 3 वर्षों से रक्तदान कर नि: शुल्क उपलब्ध कराते आ रहे है ब्लड। भारत के 29 राज्यो से आइ हुई 87 ऐसी टीमों को सम्मानित किया गया। ख़ुशियाली फ़ाउंडेशन से मिंटू यादव, अमिताभ बांधे और ममता साहू जी उपस्थित रही। ममता साहू का कहना हैं आज उनकी या उनकी संस्था कि जो भी कामयाबी है उनका पूरा पूरा श्रेय ऊँ साँई रक्त-दाता सेवार्थ समिति के एम. वाशुदेव राव को जाता है। जिन्होंने हर मोड़ पर सिर्फ़ उनको आगे बड़ाया और रक्त दान के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने कि प्रेरणा और शिक्षा दी। ममता साहू का कहना है उनकी सबसे बड़ी ताक़त ख़ुशियाली फ़ाउंडेशन कि टीम है जो हर वक़्त उनके साथ खड़ी रहती है। समिति के सारे कार्यकर्ता सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाए और ये सम्मान उन सुपर हिरोस को समर्पित जिन्होंने अपना अनमोल रक्त दान कर दूसरों कि जान बचाई है।

Related Posts