BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रवास पर: रायगढ़ और जगदलपुर का कर सकते हैं दौरा, तैयारी में जुटी भाजपा

बीजेपी हाईकमान की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर पूरा फोकस है। इसी क्रम में अगस्त के पहले सप्ताह में पीएम नरेंद्र मोदी फिर छत्तीसगढ़ आएंगे। एक महीने के अंदर दूसरी बार उनका छत्तीसगढ़ दौरा होगा, 7जुलाई को ही पीएम मोदी रायपुर आए थे और छत्तीसगढ़ वासियों को 7600 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी थी…

बीजेपी हाईकमान की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर पूरा फोकस है। इसी क्रम में अगस्त के पहले सप्ताह में पीएम नरेंद्र मोदी फिर छत्तीसगढ़ आएंगे। एक महीने के अंदर दूसरी बार उनका छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वो रायगढ़ और जगलपुर का दौरा कर सकते हैं। वे बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही यहां चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों जगहों पर उनके संभावित कार्यक्रम हैं। पीएमओ की तरफ से अधिकृततौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह में उनका छत्तीसगढ़ आना तय है।

मिली जानकारी के मुबाबिक, जगदलपुर और रायगढ़ के कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बीजेपी नेताओं की हुई चर्चा में जगदलपुर और रायगढ़ के लिए चुनावी कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। संभवत: प्रधानमंत्री मोदी 6 या 7 अगस्त को प्रदेश दौरे पर आ सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए करीब 23 हजार करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित नगरनार स्टील प्लांट प्लांट के कमीशनिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूसरी ओर बस्तर के पहले स्टील प्लांट के दोनों कोक ओवन भी शुरू हो चुके हैं। केवल ब्लॉस्ट फर्नेस को ही चालू करने की तैयारी है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि पीएम मोदी इस स्टील प्लांट को बस्तर को समर्पित कर यहां के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं।

हर साल  1.76 मिलियन टन स्टील का होगा उत्पादन
जानकारी के मुताबिक, कोक ओवन में तैयार हुए कोक का उपयोग ब्लास्ट फर्नेस में ईंधन और रेडर के रूप में किया जाता है। जहां यह लौह अयस्क को पिघलने की प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाता है।नगरनार स्टील प्लांट के कोक ओवन कांप्लेक्स की कोक उत्पन्न करने की क्षमता सालाना 1.76 मिलियन टन है। कोक ओवन बैटरी नंबर 1 को पिछले साल अक्टूबर माह में ही चालू कर दिया गया है। वही कोक ओवन नंबर 2 की बैटरी शुरू करने के साथ नगरनार स्टील प्लांट का भवन कंपलेक्स पूरी तरह से तैयार है। 

अभी भी जुबां पर है पीएम मोदी की चुनावी चर्चा
हाल ही में 7 जुलाई को पीएम मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आए थे। उनके चुनावी सभा की चर्चा अभी राजनीति के गलियारे में खत्म भी नहीं हुई है। उनके बयानों पर आरोपों का सिलसिला जारी है। दूसरी ओर फिर दोबारा पीएम के स्वागत करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बीजेपी नेता तैयारी में जुटे है। 7 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी रायगढ़ आ सकते हैं। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। मगर भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन को तैयारियां करने के निर्देश मिल चुके हैं।

Related Posts