BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन को आज दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । प्रीतपाल को दोपहर तक कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। गौरतलब है कि बेलचंदन लगातार 20 वर्षों तक दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि एक पुराने प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर यह गिरफ्तारी की गई है। माननीय हाईकोर्ट ने आदेश खरी कर एक माह के भीतर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया जिसके तहत आज गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts