पति की चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया…
विजयवाड़ा (ए)। एक शख्स को अपनी पूर्व पत्नी की इंस्टा रील देखना भारी पड़ गया. इस बात से उसकी दूसरी पत्नी इतनी खफा हुई कि उसने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया. हैरान कर देने वाली ये घटना आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले की है. घटना के बाद घर वाले शख्स को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुलिस के हवाले से बताया है कि पीड़ित आनंद बाबू (26) की 6 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन लगातार झगड़ों के बाद पत्नी से अलग हो गया. 4 साल पहले उसने वरम्मा नामक महिला से दूसरी शादी की थी. उसके बाद से दोनों एनटीआर जिले के मप्पला गांव में रहते हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते हैं।
पत्नी ने देख लिया वीडियो देखते शनिवार (22 जुलाई) की सुबह वरम्मा ने देखा कि उसका पति आनंद बाबू मोबाइल में व्यस्त है. उसने पास जाकर देखा तो पति इंस्टाग्राम पर अपनी पूर्व पत्नी का वीडियो देख रहा था. ये देखकर वरम्मा का पारा चढ़ गया और इसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची. गुस्से में पत्नी ने पति पर एक ब्लेड के साथ हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
अस्पताल में कराया गया भर्ती चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि आनंद के शरीर से तेजी से खून बह रहा था. तुरंत उसे नंदीगाम सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि आनंद के प्राइवेट पार्ट पर गहरा घाव था. डॉक्टरों ने कटे हुए हिस्से पर टांके लगाकर उसे जोड़ दिया है. हालत स्थिर होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।









