भिलाई 3। एस आर पी रेल रायपुर के निर्देश से मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने पर उप.पु.अधि. के मार्गदर्शन पर जीआरपी एंटी क्राइम टीम एवम जीआरपी चौकी चरोदा द्वारा दिनांक 21/07/2023 को एच केबिन बीएवाई चरोदा के पास दो व्यक्ति नाम प्रशांत नंदा पिता राजू नंदा उम्र 24 साल तथा संतोष क्षत्रिय उम्र -35 वर्ष पता बालंगीर उड़ीसा के अपने पास रखे दो पीठू बैग जिसके अंदर 4 किलो 60ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
जिसकी कीमत 40000/-रूपये तथा दो देशी कट्टा एवम 03 नग जिन्दा कारतूस जप्त किया गया। अप.क्र.88/23 धारा NDPS ACT 20B एवम 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया।
जीआरपी चौकी चरोदा प्रभारी एएसआई महेंद्र प्रसाद, आरक्षक 202 मन्नू प्रजापति, 468 लक्षण गाइन, जीआरपी एंटी क्राइम टीम तथा आर.98 विष्णु सुमन, 449 प्रकाश सोनी , 30 भगवानदास पुरेना विशेष योगदान रहा।









