BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में होंगे शामिल, दुर्ग भी जायेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों सहित दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पूर्वान्ह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम और शाम को मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित दास्तान-ए-कबीर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां 11.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वे इसके पश्चात् दोपहर 2.20 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.40 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत अखराभाठा हेलीपेड पहुंचेंगे। वे वहां से कार द्वारा ग्राम सांतरा के लिए रवाना होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम पश्चात् 3.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात्रि 8 बजे राजधानी के मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित ‘दास्तान-ए-कबीर’’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Related Posts