जानकारी के मुताबिक 5 सदस्यीय टीम आज सुबह 5 बजे से दस्तावेजों की छानबीन कर रही है…
कोरबा। इस वक्त की बड़ी खबर कोरबा से आ रही है, जहा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक 5 सदस्यीय टीम आज सुबह 5 बजे से दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।
ईडी की टीम दिल्ली से फ्लाइट से पहुंचे रायपुर और इसके बाद रायपुर से कोरबा। ईडी की 5 सदस्यीय टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी आए हुए हैं जो घर के अंदर और बाहर तैनात हैं।









