BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अक्षय कुमार देर रात निकले गस्त पर: थाना कोंडागॉव, फरसगांव, केशकाल का किया औचक निरीक्षण; दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार निकले आकस्मिक रात्रि गस्त पर…रात्रि गस्त में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश…थाना फरसगांव, केशकाल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण…
कोंडागांव। गुरुवार की मध्य रात्रि में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक ये अक्षय कुमार अचानक रात्रि गस्त पर निकले और थाना कोंडागॉव ,फरसगांव ,केशकाल व यातायात के रात्रि गश्त पॉइंट ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों व सेक्टर, जोनल अधिकारीयो से मिलकर प्रभावी गस्त करने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
इस दौरान घुमंतू एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा संदिग्ध वाहनों को आवश्यक रूप से चेक करने एवं किसी अपराध में संलिप्त होने की पुष्टि होने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक रात्रि गस्त चेक करने के पश्चात थाना फरसगांव,केशकाल का भी आकस्मिक निरीक्षण किये जिसमे थाने के मालखाना एवं शस्त्रागार का विशेष तौर पर निरीक्षण कर थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Related Posts