BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

500वें मैच में अर्धशतक जड़कर विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद टेस्ट में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने करियर के 500वें मैच में खास उपलब्धि हासिल की…

नईदिल्ली (ए)। विराट कोहली ने भारत के लिए शानदार बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अर्धशतक जड़ा. कोहली के लिए यह बेहद खास रहा. वे करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. उन्होंने इसमें अर्धशतक जड़कर खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने खबर लिखने तक 70 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 248 रन बना लिए थे।

कोहली ने अपने 500वें इंटरनेशनल मैच में वह कारनामा कर दिया, जो रिकी पोंटिंग और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाए. कोहली 500वें मैच में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वे 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी-पोंटिंग समेत कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ चुके हैं. कोहली से पहले यह रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम दर्ज था. संगकारा ने अपने 500वें मैच में 48 रन बनाए थे. जबकि धोनी ने नाबाद 32 रन बनाए थे. यह एक टी20 मैच था. पोंटिंग ने 44 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया त्रिनिदाद टेस्ट में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. इस दौरान उसने खबर लिखने तक 70 ओवरों में 248 रन बनाए. विराट कोहली 56 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर नाबाद थे. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 74 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्का लगाया।

रोहित शर्मा ने 143 गेंदों में 80 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके. वे 10 रन बनाकर आउट हुए. अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी।

Related Posts