BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

IG गुप्तवार्ता अजय यादव ने जारी किया आदेश: फेक न्यूज, हेट स्पीच और अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं, कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले फेक न्यूज, हेट स्पीच, अफवाह पर सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस मुख्यालय, गुप्तवार्ता पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने रेंज के अभी आईजी को जारी किया है, ताकि शांति व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण ना बिगड़े।

पुलिस मुख्यालय ने इस उद्देश्य से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। अफ़वाह, फेक न्यूज़ का चलन बढ़ रहा है. कुछ बदमाश तत्व सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए भी आपत्तिजनक पोस्ट कर देते हैं, जिसपर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश हैं।

देखिए आदेश…

Related Posts