BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनिया

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषय पर त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 13 फरवरी को..

गुंडरदेही/बालौद। प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गुंडरदेही स्थित सामुदायिक भवन में त्रिदिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आगाज आज से होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद के हाथों होगा। इस संबंध में प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय के प्रमुख शैलेष फाये ने बताया कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था और यह प्रदर्शनी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के थीम पर आधारित है। जिसमें मुख्यतः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन को दर्शाया गया है। साथ ही स्वच्छता ही सेवा पर मल्टीमीडिया के जरिए जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ का सहयोगी राज्य गुजरात है। प्रदर्शनी में गुजरात की संस्कृति, खानपान आदि बातों को भी दर्शाया गया है। प्रदर्शनी को देखकर लोग एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को समझ सकेंगे। इस प्रदर्शनी में आॅडियो-वीडियो व मल्टीमीडिया के जरिए बापू के आदर्शों व एक भारत श्रेष्ठ भारत की झांकी दिखाई जाएगी। प्रदर्शनी 15 फरवरी तक आम लोगों के अवलोकन के लिए निःशुल्क लगी रहेगी। इस दौरान रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण व विविध प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रदर्शनी में मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, कुर्सी दौड़, लंबी दौड़ आदि 5 प्रतियोगिताएं, एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर रंगोली प्रतियोगिता, जनसभा , प्रश्नमंच, विभागीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।

Related Posts