BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविकाओ के हड़ताल को पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने दिया समर्थन, हड़ताल स्थल से बैनर और टेंट का समान हुआ चोरी

दुर्ग। अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर विगत 20 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालेंटियर को बुधवार को पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने समर्थन देते हुए हड़ताल स्थल मानस भवन दुर्ग पहुंची। इनकी मांग है की इन्हे कलेक्टर दर वेतनमान के साथ त्वरित स्थाई बहाली दी जाए।

श्रीमती साहू ने कहा कि महिला पुलिस का काम बंद हुआ है उसे चालू करवाया जाए। उन्हे सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में उन्हे अधिकारो के प्रति, उनके कर्तव्यों के प्रति सशक्त करने में सहयोग प्रदान किया जाए। सभी पारिवारिक है, अभी के छोटे छोटे बच्चे है, उनके मन में जो पीड़ा आई है उन्हे व्यक्त करने के लिए पंडाल के नीचे बैठकर बारिश का दिन होते हुए भी अनव्रत 20 दिन से हड़ताल जारी रखी है। मैं इनका समर्थन करती हूं, आप लोगो के साथ मैं कंधे से कंधा मिलाकर आपका सहयोग करूंगी। आपने जो लिखित में शिकायत की है उसको पूरा कराने में आपका सहयोग करूंगी।

श्रीमती साहू ने कहा कि मुझे पता चला है की आप लोग 20 तारीख को रैली निकाल कर हड़ताल का समापन करेंगी ऐसा मैं चाहती हूं, क्योंकि कार्यवाही में समय लगता है। आपकी बातो को प्राथमिकता मिले ये मेरा मानना है।

हड़ताल में मुख्यरूप से अध्यक्ष तोहिमा बंजारे, गीता साहू, संतोषी गायकवाड़, सुनीता मानिकपुरी, जामिनी देवांगन, मधु भारती, रीना सेन, कीर्ति बंजारे, शरबजीत खुटेल, मनीषा यादव, संगीता ध्रुव, पद्मा यादव सहित बड़ी संख्या में महिला स्वयं सेविका वालेंटियर उपस्थित रही।

हड़ताल में लगे टेंट का सामान चोरी, एसपी और थाने में हुई शिकायत: हड़ताल में बैठी महिला स्वयं सेविकाओ के द्वारा लगवाए गए टेंट में चोरी की घटनाएं हो रही है जिसकी लिखित शिकायत पदमनाभपुर पुलिस और दुर्ग पुलिस अधीक्षक को की गई है। हड़ताल में लगे बैनर, तिरपाल और टेंट का अन्य सामानों की चोरी हो गई है,जिसकी शिकायत 13 जुलाई को पदमनाभपुर थाना में और 18 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से की गई है।

Related Posts