बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचांदूर साजा व देवरी मे पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया कल 26 मई को चंद्रपुर महाराष्ट्र तथा मुंबई से आए प्रवासी मजदूरों की टेस्ट रिपोर्ट मे 2 कोरॉना पाजिटिव आने के बाद देवरी आंगनवाड़ी तथा साजा माध्यमिक स्कूल मैं क्वॉरेंटाइन में रह रहे संक्रमित मजदूरों को इलाज हेतु रायपुर एम्स ले जाया गया तथा इन गांवों को कंटेंनमेंट जोन में आने के बाद मेडिकल के अलावा अन्य सभी दुकाने बंद करवा दिए गए हैं गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया। इन दोनों गांव जाने वाले मुख्य मार्ग कचांदूर पर बेरीगेट्स लगाया गया है आज पुलिस की पूरी टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र सिंह मीणा की अगुआई में फ्लैग मार्च निकाला गया कचांदूर से होते हुए देवरी गांव का पूरा परिक्रमा कर साजा पहुंचा फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को घर में रहने की अपील की गई तथा धारा 144 उल्लंघन करने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होने की जानकारी देते हुए बीच बस्ती से काफिला वापस कचांदूर बेरी केट्स पहुंचा फ्लैग मार्च में बालोद पुलिस एसडीओपी गुंडरदेही दिनेश सिन्हा, एसडीओपी बालोद अमर सिदार, एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते, गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर , अर्जुंदा थाना प्रभारी अरुण नेताम, टीआई ट्रैफिक बज्र वाहन पुलिस लाइन बालोद तथा एसडीएम गुंडरदेही प्रियंका वर्मा तहसीलदार गुंडरदेही अश्वन कुमार पुसाम तथा पूरी प्रशासनिक अमला भी मौजूद थी।






