BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने किया क्राफ्ट बाजार का शुभारंभ

दुर्ग। लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने सिविक सेंटर भिलाई में क्राफ्ट बाजार भिलाई का शुभारंभ किया। उन्होंने शुभारंभ करते हुए लगाए गये स्टाल का निरीक्षण किया साथ ही व्यवसायियों के उत्पादों को देखकर इसकी सराहना भी किया। उत्पादों के सम्बंध में चर्चा कर इसके महत्व व खूबियों को समझा। गौरतलब हो की छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा घरेलू एवं स्थानीय स्तर पर बनने वाले उत्पादों व कला को बढ़ावा देने एवं बाजार उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर क्राफ्ट मेला का आयोजन करता है। इससे हस्त कला को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस क्षेत्र में लगे लोगो को रोजगार सुनिश्चित होता है। इस मौके पर चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे हस्तशिल्प की समृद्धि के बारे में लोगों को जानकारी होती है। इनकी सुंदरता के बारे में लोग जानते हैं और कलाकारों के सामान की काफी बिक्री होती है। आज मैंने यह आयोजन देखा। दुर्ग.भिलाई के लोग क्राफ्ट बाजार आते हैं तो उन्हें अपनी रूचि के मुताबिक बहुत सी वैरायटी मिलेगी। साथ ही वो ये देखेंगे कि हमारा हस्तशिल्प कितनी विविधताओं से भरा है। यहां आकर मैं कारीगरों से भी मिला। उनके अपनी कार्य के प्रति गहरी निष्ठा देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। पुरखों से सीखे हुए हुनर को वे धरोहर की तरह रखे हुए हैं और उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं यह बहुत अच्छी बात है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में यहां काफी लोग आएंगे और क्राफ्ट मेले का आनंद लेंगे। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा हस्त शिल्प बोर्ड के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि यहां कारीगरों ने बहुत विविध प्रकार का क्राफ्ट रखा है। ये बहुत खूबसूरत है और लोगों को पसंद आएगा। साथ ही अगले कुछ दिनों में लोगों को अच्छी खरीदारी का अवसर भी मिलेगा।
भिलाई सिविक सेंटर में 10 दिवसीय मेला का शुभारंभ हुआ। 10 दिन तक विभिन्न प्रान्तों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अंचलो से आये हस्त कला उत्पादन का की प्रदर्शनी एवं विक्री की जाएगी।

Related Posts