शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के बीच बैठक हुई. वहीं, अब बुधवार शाम 7.15 बजे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ एशिया कप का शेड्यूल जारी करेंगे…
नईदिल्ली (ए)। इन दिनों एमर्जिंग एशिया कप 2023 खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं. श्रीलंका की मेज़ाबानी में खेले जा रहे एमर्जिंग एशिया कप में आज (19 जुलाई) दो मैच खेले जाने हैं, जिसमें दूसरा मैच भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी. दोनों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी किया. इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बुधवार को एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार शाम 7.45 बजे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ एशिया कप का शेड्यूल जारी करेंगे. इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के बीच बैठक हुई. जिसके बाद इस पर फैसला हुआ।
एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, एशिया कप का खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. पाकिस्तान टूर्नामेंट के 4 मुकाबलों की मेजबानी करेगा. जबकि श्रीलंका में 9 मुकाबले खेले जाएंगे. दरअसल, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. बहरहाल, एशिया कप का इतिहास बताता है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है. टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 6 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. जबकि श्रीलंकाई टीम ने 5 बार टूर्नामेंट को जीता है।
टूर्नामेंट में इंडिया-ए की कमान यश धुल संभाल रहे हैं. वहीं पाकिस्तान-ए की कप्तानी सैम अयूब कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-बी में मौजूद हैं. दोनों ही टीमें अब तक 2-2 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने कोई मैच नहीं गंवाया है. दोनों ही टीमों ने अपने-अपने दोनों मैच यूएई-ए और नेपाल के खिलाफ खेले हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन की टीम किस पर भारी पड़ती है।
कब और कहां होगा मैच?
इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका में होगा. भारतीय समयनुसार यह मैच दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा.
भारत में टीवी पर कैसे देख पाएंगे लाइव?
इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले जाने इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
कहां देखें लाइव स्ट्रीम?
इंडिया-ए और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को फैनकोड एप के ज़रिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
इंडिया-ए का स्क्वाड
साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी, आकाश सिंह, प्रदोष पॉल, प्रभसिमरन सिंह, युवराजसिंह डोडिया, आरएस हैंगरगेकर.
पाकिस्तान-ए का स्क्वाड
सैम अयूब (कप्तान), तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम जूनियर, अरशद इकबाल, शाहनवाज दहानी, हसीबुल्लाह खान, मुबासिर खान, अमद बट, मेहरान मुमताज, सूफियान मुकीम.









