BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना चैतन्य बघेल का जन्मदिन, बधाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब

भिलाई 3। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया। चैतन्य को बधाई देने पदुमनगर कालोनी भिलाई -3 में स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मध्य रात्रि से ही समर्थक और शुभचिंतकों ने आतिशबाजी के साथ केक कटवाकर जश्न का आगाज किया। फिर सुबह से चैतन्य बघेल को बधाई के साथ दीर्घायु की कामना करने वाले कांग्रेस नेता और शुभचिंतकों की भीड़ जुटी रही।

मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल आज सुबह से ही अपने जन्मदिन पर लोगों की बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते रहे। इस दौरान उन्होंने शुभचिंतकों की ओर से लाए हुए केक को सिलसिलेवार तरीके से काटा। वहीं आगंतुकों के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मिठाई व स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी। कांग्रेस के अनेक नेताओं ने प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं फोन पर भी चैतन्य को लगातार बधाईयां मिलती रही। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने चैतन्य बघेल से प्रत्यक्ष मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की बधाई दी। भिलाई से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र यादव , मुकेश चंद्राकर, निगम सभापति गिरवर बंटी साहू,ने चैतन्य बघेल को जन्मदिन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

भिलाई महापौर नीरज पाल, निगम के एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, सुमित सिंह पवार, आदित्य सिंह, एकांश बंछोर, सीजू एंथोनी, राजेंद्र साहू,दुर्ग, महापौर धीरज बाकलीवाल और चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने अपनी एमआईसी और पार्षदों के साथ पहुंचकर चैतन्य को बधाई दी। भिलाई – चरोदा नगर निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर चैतन्य बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू ने भी अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचकर चैतन्य बघेल को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक अचलजीत भाटिया, छत्तीसगढ़ बलकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू, संदीप सिंह, पंकज सिंह, रीजू सिंह, अनिल कुमार सिंह, जोगाराव, सुधीर सिंह ठाकुर ,दिलीप खटवानी, महेंद्र सिंह, अमित सिंह, निर्मल सिंह, रामधनी यादव, रमन राव ,अनिल चौधरी, बृजमोहन सिंह, महेश जयसवाल, केशव चौबे, गुरमीत कौर धनई, रीता सिंह गेरा, सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र से भी कांग्रेस जनों ने आकर चैतन्य बघेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

Related Posts