दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में पदस्थ युवा उप अभियंता भीमराव 29 वर्ष,रायपुर के एक निजी अस्पताल में असाध्य रोग से इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अमृत मिशन का कार्य देख रहे थे।आज नगर निगम कार्यालय पोर्च में युवा उपअभियंता स्वर्गीय भीमराव के आत्मा की शांति के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव,एमआईसी सदस्य ने दो मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा घर पहुँचकर परिवार वालों से मिलकर अपनी सांत्वना व्यक्त की थी।
महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने संवेदना व्यक्त कर कहा कि युवा इंजीनियर के निधन की खबर मिलने पर मैं मर्माहत हूं। वे बहुत अच्छे और मिलनसार के साथ अच्छे अपने कार्य को गंभीरता से लेकर कार्य किया।भगवान उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों, शुभचिंतको को धैर्य व सहनशक्ति प्रदान करने के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि दिवंगत उपअभियंता भीमराव नगर निगम दुर्ग के युवा अभियंताओं में से एक थे। विगत एक सप्ताह पूर्व ही उन्हें ब्लड कैंसर होने की पुष्टि डाक्टरों द्वारा की गई थी। तभी से लगातार उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था।
मौन धारण श्रद्धांजलि के दौरान अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया, मनदीप सिंह भाटिया,राजकुमार नारायणी, दिनेश देवांगन, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, दिनेश कुमार नेताम, आरके पालिया, जितेंद्र समैया, वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान, राजकमल बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, जावेद अली, अनिल सिंह, शुभम गोइर, संजय मिश्रा,थानसिंग यादव,हेमलता वर्मा,तारा पाटिल,रेखा कुर्रे,अभ्युद मिश्रा के अलावा नगर निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।









