BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बड़े तरीया उद्यान के टिकिट काउंटर एवं पार्किग स्थल में किया गया बदलाव: SDM, DSP और CMO ने किया निरीक्षण

बडे़ तरीया आने वाले वाहन चालक नगर पालिका परिषद कुम्हारी में वाहन पार्क कर वहीं से बडे तरीया प्रवेश् करने के लिए टिकट प्राप्त करेगें…रायपुर से आने वाले वाहन चालक बडे तरीया जाने के लिए कुम्हारी ओवर ब्रिज के पहले बैक ऑफ बदौड़ा कटिंग से यू टर्न लेकर पार्किग स्थल नगर पालिका परिषद कुम्हारी पहुचेगें...

भिलाई। शासन द्वारा कुम्हारी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत बडे तरीया उद्यान का सौदर्यीकरण किया गया है। जिसके भ्रमण के लिए रायपुर दुर्ग के आम नागरिक अधिक संख्या में पहुंच रहे है जिस कारण पार्किग का स्थान छोटा होने से वाहने सर्विस रोड पर खडी की जा रही है एवं जाम तथा सडक दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिस पर जिला दण्डाधिकारी दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा इस समस्या के सामाधान के लिए निर्देशित किया गया था।

जिस पर आज दिनांक 14 जुलाई को भिलाई 3 एसडीएम जागेश्वर कौशल , डीएसपी ट्रॉफिक सतीष ठाकुर एवं सीएमओं नगर पालिका परिषद कुम्हारी जितेंद्र कुशवाहा द्वारा संयुक्त स्थल निरीक्षण कर यह निर्णय लिया गया कि वाहनों की पार्किग नगर पालिका परिषद कुम्हारी के बगल में स्थित मैदान में पार्क किया जायेगा एवं बडे तरीया उद्यान में प्रवेश के लिए टिकट भी वहीं से प्रदान किया जावेगा।

साथ ही साथ यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालको के लिए निम्न आवश्यक निर्देश भी जारी किये गये है जैसे-सर्विस रोड एवं नेशनल हाईवे में किसी भी प्रकार का वाहन खडा पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, रायपुर से आने वाले वाहन चालक विपरीत दिशा वाहन चालन नहीं करेंगे वे बडे तरीया उद्यान आने के लिए कुम्हारी ओवर ब्रिज के पहले यू टर्न लेकर नगर पालिका परिषद स्थित पार्किग स्थल पर वाहन पार्क करेंगे।

Related Posts