BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस और भाजयुमो के नेता ने थामा AAP का हाथ: संजय सिंह ने कहा- दुर्ग विधायक चाटुकारों के साथ घिरे रहते है; वरुण ने कहा- भाजपा में बढ़ रही है भ्रष्टाचारियों की तादात

भिलाई। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के परिवार में नए सदस्य शामिल हो रहे है, आम आदमी पार्टी का परिवार कुनबा बढ़ रहा है। यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आप की विचाधारा से प्रेरित होकर कुछ लोग आज आप सभी पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में आप परिवार में शामिल हुए।

श्री हुपेंड ने बताया की पुर्व कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य-शहर कांगेस कमेटी दुर्ग संजय सिग पुर्व पार्षद कसारीडिह वार्ड 42, अध्यक्ष- सतरूपता शीतला मंदिर सिविल लाईन कसारीडिह दुर्ग उपाध्यक्ष-दुर्ग साई मंदिर समिति कसारिडीह संयोजक केलाबाडी व्यापारी संघ-दुर्ग सेक्टर प्रभारी छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स आज आप परिवार में शामिल हुए। वरूण जोशी- प्रदेश अध्यक्ष मोदी आर्मी और भाजयुमो पाटन प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष, जिलामंत्री दुर्ग निवासी। शंकर ठाकुर- पुर्व ए.बी.वी.पी नगर सहमंत्री, पुर्व हिन्दु युवामंच के पदधिकारी दुर्ग नगर निगम से वार्ड 14 निर्दलीय पार्षद चुनाव से लड चुके है अपने विरोधी से मात्र 16 वोट से हारे थे जो आज आप परिवार में शामिल हुए। प्रदीप लाल कांगेस के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष भिलाई, प्रदेश सचिव पिछडा वर्ग आज आप परिवार में शामिल हुए है।

संजय सिंह ने कहा कि दुर्ग के विधायक की कार्य प्रणाली से रुष्ठ होकर मैंने कांग्रेस छोड़ा है, स्थानीय विधायक चाटुकारों से घिरे रहते है, उन्ही से उनको लगाव है। भारत जोड़ो यात्रा में विधायक ने शहर के वार्डो में घूम घुम कर सिर्फ फोटो खिंचवाया है, उस वार्ड के एक भी कांग्रेस नेताओं को नही पूछते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे की उपेक्षा हो रही है, उन्हे राज्य सभा सांसद बनाया जाना था लेकिन नही बनाया गया।

वरुण जोशी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हमारी मंशा थी की मोदी जी प्रधानमंत्री बने, हमने पार्टी के लिए बहुत काम किया। मोदी जी ने भ्रष्टाचार खिलाफ आवाज उठाया, हमने उन्हें अपना आदर्श मानता हु। मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार भी किया लेकिन अब भाजपा पार्टी में भ्रष्टाचारियों की तादात बढ़ने लगी है, जैसे मैं आहत होकर आज पार्टी छोड़ दिया हूं। मोदी जी को अब देश से प्रेम नहीं है, उनको देश से प्रेम होता तो मणिपुर जाते।

प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. एस के अग्रवाल, मेहरबान सिंह, के. ज्योति, संजीत विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts