दुर्ग। अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर विगत 14 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी चेतना महिला पुलिस स्वयं सेविका वालेंटियर को गुरुवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल ने समर्थन देते हुए हड़ताल स्थल मानस भवन दुर्ग पहुंचे। इनकी मांग है की इन्हे कलेक्टर दर वेतनमान के साथ त्वरित स्थाई बहाली दी जाए।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि अपनी जायज मांग के लिए स्वयं सेविका बहने 14 दिनों से घर परिवार, बच्चो और बहुत सी जिम्मेदारी को छोड़ कर अपने अधिकार के लिए हड़ताल पर बैठी है।
हड़ताल में मुख्यरूप से अध्यक्ष तोहिमा बंजारे, गीता साहू, संतोषी गायकवाड़, सुनीता मानिकपुरी, जामिनी देवांगन, मधु भारती, रीना सेन, कीर्ति बंजारे, शरबजीत खुटेल, मनीषा यादव, संगीता ध्रुव, पद्मा यादव सहित बड़ी संख्या में महिला स्वयं सेविका वालेंटियर उपस्थित रही।










