BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए 22 राज्यों को जारी किए 7532 करोड़, सोने के कुछ आभूषणों-वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध

सरकार ने बुधवार को सोने के कुछ आभूषणों और वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगा दिया। इस कदम से गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात को कम करने में मदद मिलेगी। अब आयातक को इन सोने के उत्पादों के आयात के लिए सरकार से लाइसेंस की अनुमति की आवश्यकता होगी…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने बुधवार को सोने के कुछ आभूषणों और वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगा दिया। इस कदम से गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात को कम करने में मदद मिलेगी। अब आयातक को इन सोने के उत्पादों के आयात के लिए सरकार से लाइसेंस की अनुमति की आवश्यकता होगी। हालांकि, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कहा कि भारत-यूएई मुक्त व्यापार समझौते के तहत आयात के लिए प्रतिबंध नहीं होंगे। 

डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा कि इन उत्पादों की आयात नीति में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया गया है। मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थरों का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान 25.36 फीसदी घटकर करीब चार अरब डॉलर रह गया। सोने का आयात भी इस अवधि में करीब 40 फीसदी घटकर 4.7 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान कुल वस्तु आयात 10.24 फीसदी घटकर 107 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-मई 2023 के लिए वस्तु व्यापार घाटा 37.26 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल-मई 40.48 के दौरान 40.48 अरब डॉलर था।

केंद्र ने 22 राज्य सरकारों को जारी किए 7,532 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने  संबंधित राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए 22 राज्य सरकारों को 7,532 करोड़ रुपये जारी किए।

Related Posts