डोमिनिका टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया.अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे किए. इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गज गेंदबाजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया…
नईदिल्ली (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में बुधवार से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान टीम महज 150 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट झटके. जबकि बैटिंग रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने कमाल दिखाया.
वेस्टइंडीज की पारी के बाद टीम इंडिया के लिए यशस्वी और रोहित ओपनिंग करने आए. यशस्वी डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 40 रन बनाए. जबकि रोहित ने 65 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 30 रन बनाए. इन दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई. वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज यह साझेदारी नहीं तोड़ सका. टीम इंडिया वेस्टइंडीज से अब 70 रन पीछे है.
डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान टीम महज 150 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारतीय स्पिन गेंदबाज अश्विन और जडेजा टीम पर भारी पड़ गए. अश्विन ने 5 और जडेजा ने 3 विकेट झटके. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 47 रन एलिक ने बनाए. उन्होंने 99 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान ब्रेथवेट महज 20 रन बनाकर आउट हुए. तेजनारायण चंद्रपॉल 12 रन बनाकर चलते बने. कॉर्नवाल अंत में 19 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के लिए अश्विन ने 24.3 ओवरों में 60 रन देकर 5 विकेट. उन्होंने 6 मेडन ओवर भी निकाले. अश्विन के लिए यह पारी खास रही. उन्होंने 700 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए. रवींद्र जडेजा ने 14 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने 7 मेडन ओवर निकाले. शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला.
अश्विन ने डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान 5 विकेट झटके. उन्होंने 24.3 ओवरों में 60 रन दिए और 6 मेडन ओवर निकाले. इस पारी के दौरान उन्होंने 700 इंटरनेशनल विकेट पूरे. अश्विन विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 700 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. इस मामले में मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं. मुरलीधरन ने 308 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. जबकि अश्विन ने 351 पारियों में 700 विकेट पूरे किए. उन्होंने वॉर्न को पीछे छोड़ दिया. वॉर्न ने 354 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
गौरतलब है कि अश्विन ने इसके साथ-साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 33वीं बार 5 या इससे ज्यादा विकेट लिए. अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 बार यह कारनामा किया है. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 बार यह कमाल दिखा चुके हैं.









