BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG रामगोपाल गर्ग ने कैलाश गुफा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, कावड़ यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

जशपुर। आगामी कावड़ यात्रा के सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप सहित पुलिस प्रशासन की टीम कावड़ यात्रा से पूर्व जिला जशपुर के थाना बगीचा अंतर्गत कैलाश गुफा मे प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्रा के रूट को सुचारू रूप से संचालित रखने व किसी भी प्रकार का अवरोध न हो जिसका बारीकी से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

कावड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या मे जिले के आमनागरिक रात से ही कावड़ यात्रा के लिए शंकरघाट से जल लेकर लुचकी घाट होते हुए चंद्रा रघुनाथपुर एवं बतौली तक पैदल यात्रा करते हैं बतौली थाना क्षेत्र मे कावड़ियों के रुकने की व्यवस्था, आवश्यक उपचार की व्यवस्था, एवं सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किये जाने व पर्याप्त मात्रा में बल लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

रूट व्यवस्था का निरीक्षण कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओं द्वारा अंबिकापुर के शंकर घाट से यात्रा शुरू कर बतौली के रास्ते जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत कैलाश गुफा जाकर जल चढ़ाते है जहां श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था व मार्ग में पड़ने वाले सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया की जगह जगह पंडालों वाले जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण बंदोबस्त करे। मेन रोड के भारी वाहनों को यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए पार्किंग करने तथा निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो तथा शांतिपूर्वक यात्रा संपन्न हो।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ट्रैफिक डीएसपी कामता सिंह दीवान एवं यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको को कावड़ यात्रा रूट मे भारी वाहनो के रूट को डाइवर्ट करने एवं किसी आकास्मात दुर्घटना को रोकने प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।

Related Posts