महासमुंद। पिथौरा तहसील के अंतर्गत समस्त ग्राम कोटवारों की संबंधित ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल भवन में दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों की निगरानी के लिए स्थापित क्वारेंटाईन सेंटर में ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कार्य में लापरवाही बरतने, अपेक्षित सहयोग नहीं करने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश की अवहेलना करने के कारण तहसीलदार ने खुर्सीपार के कोट्वार जयमल कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा साल्हेतराई के कोट्वार गयाराम पांडे को ग्राम खुर्सीपार के ग्राम कोटवार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।






