BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP संतोष सिंह ने लगाया जनचौपाल, स्वयं पैदल पेट्रोलिंग कर बाजार को व्यवस्थित करने की समझाइश दी

पुलिस अधीक्षक निकले पैदल पेट्रोलिंग फ्लैग मार्च पर बिल्हा के साप्ताहित बाजार में बिलासपुर पुलिस की उपस्थिती… पुलिस अधीक्षक ने बिल्हा सांस्कृतिक भवन में लगाया गया चैपाल ग्रामीणो व स्थानीय निवासीयों की सुनी गई शिकायत, अधिकतर का मौके पर ही किया गया निराकरण…

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) द्वारा बिलासपुर शहर एवं आस-पास ग्रामिणो व आमजन में नशे के दुषप्रभाव को जाहिर करने विशेष अभियान ’’निजात’’ चलाया जा रहा है बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार आमजन के मध्य जाकर नशे के दुषप्रभाव का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है एवं नशे का अवेैध व्यापार करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है जिससे अवैेध नशे के व्यापार में कमी आई है।
इसी कडी में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) द्वारा बिल्हा सांस्कृतिक भवन में जन-चैपाल लगाकर सभा में बडी संख्या में उपस्थित आमजन की समस्याऐ शिकायते सुनी गई अधिकतर शिकायतो का मौके पर ही निराकरण किया गया है आमजन एवं चौपाल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बिल्हा के आसपास के इलाके में यातायात वयव्स्था, खदान में अवैध उत्खनन, बाजार में मोबाईल चोरी, आम रोड में नशा पान आदि समस्याओ से अवगत कराया गया जिसका यशाशीध्र निराकरण करने का निर्देश संबधित अधिकारियो को दिया।

जन चैपाल दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुये नशे के दुषप्रभाव को जाहिर करने बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान ’’निजात’’ से जुडने की अपील की गई, चौपाल दौरान आमजन को सायबर अपराध से बचने के उपाय बताये गये। बिल्हा क्षेत्र में बाहरी लोगो की आमद दरफ्त पर निगाह रखने हिदायत दिया गया, काॅलोनी निवासीयों, मकान मालिको, किरायेदारो से संपर्क किया गया, सुरक्षा संबंधी आवश्यक हिदायते दी गई।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्वयं पैदल पेट्रोलिंग फ्लैग मार्च किया गया आज दिनाॅक को बिल्हा में साप्ताहिक बाजार होने से अत्यधीक भीड-भाड रही बाजार में बेतरतीब खडे वाहनो को खड़ा करने वालों को समझाईस दी गईं। आमजन के मध्य पुलिस उपस्त्थिती दिखाना व आदतन अपराधी, गुण्डा, निगरानी बदमाशो , असमाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना व पुलिस के प्रति लोगो का विश्वास बढाया गया है।

बिल्हा सांस्कृतिक भवन में जन-चैपाल लगाये जाने दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी राजेन्द्र शुक्ला मण्डी अध्यक्ष, जमा बाई कोशले नगर पंचायत अध्यक्ष, नानक रेलवानी नगर पंचायत उपाध्यक्ष, ब्रिजेश शर्मा बीज निगम सदस्य वंदना एवं पुनिता डहरिया पुर्व नगर पंचायत अघ्यक्ष, जितेन्द्र जोगी विधायक प्रतिनिधी बिल्हा आदि उपस्थित रहे। बिल्हा की आम जनता ने पुलिस की जनता से जुड़ाव की इस पहल को काफी सराहा। पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक सन्तोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सी डी लहरे, निरीक्षक गण में देवेश राठौर, हरविंदर सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Related Posts