BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर के गाड़ी पर भीड़ ने ईंट पत्थरों से किया हमला, गाड़ी को आग लगाने की कोशिश

कुशीनगर पहुंचे सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर के गाड़ी पर भीड़ ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया. इस मामले को लेकर ओपी राजभर ने गृह सचिव और डीजीपी से बात कर शिकायत की है…

कुशीनगर (ए)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर के साथ दुर्व्यवाहर करने का मामला सामने आया है. अरविंद राजभर जिले के पडरौना कोतवाली के ग्रामसभा चिरहियावा में एक हत्याकांड में मृतक के परिवारों से शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे।

सुभासपा के पदाधिकारियों ने अरविंद राजभर की सुरक्षा में भारी चूक आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर कर आग लगाने की कोशिश की गई. वहीं अरविंद राजभर ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि पुलिस को बार- बार सूचित करने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था का इंतेजाम नहीं किया गया था. उन्होंने कहा स्थानीय ग्राम प्रधान के साथ दो सौ से तीन सौ लोगों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर कर ईंट पत्थर फेंका और गा़ड़ियों को बुरी तरह से डैमेज कर दिया।

अरविंद राजभर ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह जिले के पडरौना कोतवाली के चिरहियवा थाना अतंर्गत एक गांव में विश्वनाथ राजभर के परिवार से मिल कर उन्हें सांत्वाना देने गया था, जिनकी गांव के ही चार लोगों ने हत्या कर दी थी. अरविंद राजभर के मुताबिक जब वो पीड़ित परिवार से मिल कर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में साजिश के तहत ग्राम प्रधान की अगुवाई में दो सौ से तीन सौ लोगों की भीड़ ने घेर लिया. उन्होंने बताया कि विश्वनाथ राजभर हत्या मामले में ग्राम प्रधान भी आरोपी हैं, हालांकि पता नहीं कैसे वो जेल से बाहर हैं।

इस हमले में अरविंद राजभर ने बताया कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर 35 से 40 मिनट तक सुरक्षा कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद वे बाहर निकलने में कामयाब रहे. अरविंद राजभर ने आरोप लगाया कि भीड़ में कई ऐसे लोग थे जो कुछ भी कर सकते थे. उन्होंने बताया कि फिलहाल भीड़ से जान बचाकर वे पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध के आवास पर जा रहा हूं।

इस मामले को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार से बात कर, स्थिति से अवगत कराया और जिले एसपी के खिलाफ शिकायत की है. बता दें कि अरविंद राजभर सुभासपा के प्रमुख महासचिव के वे पूर्व में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

Related Posts