भिलाई 3। आगामी हरेली तिहार को देखते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्य की रूपरेखा तैयार करने को लेकर भिलाई चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने वसुंधरा नगर दक्षिण के उद्यान का निरीक्षण किया। सावन मास की शुरुआत से लेकर हरेली तिहार तक नये पौधे लगाये जाते है जो बड़े होने पर तापमान को नियंत्रित रखते है और हमे छाया प्रदान करते है। ये कहते हुये महापौर कोसरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा में वृक्षारोपण का कितना बडा महत्व है।
जिसे देखते हुए भिलाई-चरौदा निगम द्वारा वृक्षारोपण की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। ऐसे में सार्वजनिक उद्यान, सर्विस रोड के किनारे तथा मैदानी इलाको में उन स्थान का चयन किया जा रहा है जहां पौधे लगाये जाने पर उनके रखरखाव को सुनिश्चित किया जा सके। वृक्षारोपण के दौरान ट्री गार्ड लगाकर उन्हे नष्ट होने से बचाने के लिए भी उपाय किये जायेंगे।
निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने इसी परिप्रेक्ष्य में वसुंधरा नगर उद्यान भिलाई-03 का निरीक्षण कर वृक्षारोपण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किये है। साथ ही उद्यान में फूल वाले पौधों को लगाते अन्य आवश्यक व्यवस्था की बात अधिकारियां से कही। उद्यान में नल पेय जल एवं लाइट इत्यादि की आवश्यकता का ध्यान रखने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।









