ज़िला GPM में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र कुछ पोईंट्स को चिन्हित करके ज़िला पुलिस द्वारा सड़क यातायात को प्रभावित किए बग़ैर सड़क पर आधा नाका और आधा ज़िग-जैग में स्टॉपर लगाकर आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें २ पहिया और ४ पहिया वाहनों को रोक कर उन्हें सभी मानकों पर चेक किया गया। पायी गई कमियों को चालक और गाड़ी के विवरण के साथ रेजिस्टर में नोट कर उनको दूर करने की समझाईश चालकों को दी गई।
ग़ौरतलब है कि जनसंख्या के अनुपात में जिले में रोड ट्रैफ़िक दुर्घटनाएँ काफ़ी संख्या में होती हैं जिनमे कई बार जान भी चली जाती है। जान जाने की एक मुख्य वजह शराब सेवन करके वाहन चलाना और हेल्मट ना पहनना भी है। ऐसे में इस कार्यवाही की आवश्यकता काफ़ी समय से महसूस की जा रही थी।
वाहन चेकिंग हेतु गौरेला में 06 पाइंट एवं पेण्ड्रा में 02 पाइंट अलग अलग जगहो पर लगाए जाकर आम लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया । यातायात नियमों का पालन करें, वाहन स्पीड पर ना चलाएं, रात्रि में डिपर का प्रयोग करें एवं कोरोना समस्या को देखते हुए मास्क पहनकर बाहर निकलने लॉक डाउन के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।
पुलिस अधीक्षक GPM द्वारा पिछले पाँच साल के डेटा पर काम करके ऐसे अंध स्थलों (Blind Spots) को भी चिन्हित किया गया है जहाँ दुर्घटना अन्य स्थानों से अधिक होती है। आगे की कार्ययोजना में उन क्षेत्रों का भ्रमण करके उनकी बनावट/यांत्रिक कमियों जैसे तेज़ मोड़,अंधा मोड़,पतली सड़क,यातायात चिन्हों का अभाव इत्यादि को दूर करना शामिल है।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है की इन चिन्हित स्थानों का प्रयोग शहर में लूट इत्यादि होने की स्थिति में नाकेबंदी योजना में भी किया जाएगा और इसकी ड्रिल भी विकसित करके मॉकड्रिल जल्द ही करायी जाएगी।






