पीएम ने कहा कि भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े 3 हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं. इसमें सबसे लगभग 3 हजार किमी की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को हज़ारों करोड़ रुपये की सौगात दी है. पीएम ने यहां लोगों को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे. यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।
नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत
पीएम ने कहा कि भारत सरकार ने यहां करीब साढ़े 3 हजार किमी लंबी नेशनल हाईवे की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं. इसमें सबसे लगभग 3 हजार किमी की परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं. पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करने को हम प्रतिबद्ध हैं. साथ ही पीएम ने रायपुर में 6400 करोड़ रुपये से अधिक के हाई-वे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास का किया है. यही नहीं पीएम ने यहां अंतागढ़ से रायपुर चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कई केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ सेक्शन के जिन 3 नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी जाएगी. उनमें से एक उदंती वन्यजीव अभयारण्य से गुजरने वाला है.यहां वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है. इसके लिए 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन वाली सुरंग के साथ ही 27 Animal Passes और 17 Monkey Canopies का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आए हैं. प्रभु राम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री से हम अनेक मंचों में मिलते हैं. नीति आयोग आदि की बैठकों में भी उनसे मुलाकात होती है. उन्होंने कहा कि हम मांगे भी करते हैं, लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता।
सीएम ने कहा कि मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूं. हम उनसे जितना मांगते हैं, वो उससे ज्यादा ही देते हैं. हम तो मांगते ही रहेंगे, लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं. बस इतना कहना चाहता हूं कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।









