भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा आयुक्त अजय त्रिपाठी ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी. की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक-30 उरला में एक हितग्राही के निर्माणाधीन मकान का औचक निरीक्षण करने बीच रास्ते में अपने काफिले को रोका।
विगत दिनो कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने सभी कार्यरत एंजेसी तथा वास्तुविदो को रूफ लेवल तक पहुंचे मकानो को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया गया था। मोर जमीन मोर मकान अतंर्गत बी.एल.सी. मकानो को स्वयं देखने पहुंचे निगम आयुक्त ने ग्राम उरला की हितग्राही पुष्पा बाई साहू के निर्माणाधीन मकान को देखा। इस दौरान पुष्पा साहू के पति चन्द्र कुमार साहू मौके पर उपस्थित मिले। बातचाीत के दौरान श्री साहू ने निगम की टीम को बताया कि उनका मकान बनकर तैयार हो रहा है। जो एक सप्ताह से दस दिनो के भीतर पूरा हाे जायेगा।
महापौर निर्मल कोसरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणधीन बी.एल.सी. मकानो को शीघ्र पूरा कराने निगम के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किये। निरीक्षण करने पहुंचे दल में कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, वार्ड प्रभारी उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर तथा जन संपर्क लिपिक उपस्थित रहे।









