भिलाई। नेहरू नगर अंडर ब्रिज में मरम्मत और सौंदर्यकरण कार्य के दौरान कल दिनांक से कुछ दिनों के लिये बन्द रहेगा। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने अभी वाहन चालकों से अपील की है अंडर ब्रिज बन्द के दौरान सेक्टर की ओर जाने के लिए निम्न मार्ग का प्रयोग करे। नेहरू नगर से सेक्टर की और जाने वाले वाहन चालक ओवर ब्रिज का प्रयोग करे।
सुपेला की और से आने वाले वाहन चालक सेक्टर की और जाने के लिये प्रियदर्शनी अंडर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करें।गुरुद्वारा तिराहा (नेशनल हाईवे) से आने वाले वाहन चालक सेक्टर की ओर जाने के लिए नेहरू नगर चौक से लेफ्ट लेकर ओवर ब्रिज मार्ग प्रयोग कर सेक्टर की और जायेंगे।
सेक्टर से नेहरू नगर एवं नेशनल हाइवे में जाने के लिये नेहरू नगर ओवर ब्रिज का प्रयोग करेंगे। अंडर ब्रिज के आसपास व्यपारियों एवं ग्राहक के लिये सेक्टर की और से एक साईड से आने जाने के लिये मार्ग चालू रहेगा लेकिन वे नेशनल हाइवे में नही आ सकेंगे।









