BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने पेनल्टी शूट आउट में कुवैत को 5-4 से हराकर 9वीं बार जीता सैफ चैंपियनशिप

भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराकर 9वीं बार सैफ चैंपियनशिप अपने नाम किया है. वहीं, इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार टीम इंडिया के कप्तान सुनील छेत्री ट्रेंड कर रहे हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने सैफ चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीत लिया है. इस तरह भारतीय टीम ने भारत ने 9वीं बार सैफ चैंपियनशिप अपने नाम किया है. सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराया. इससे पहले तय समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी, जिसके बाद मुकाबला एक्सट्रा टाइम में गया. लेकिन एक्सट्रा टाइम में भी दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके. फिर मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ।

टीम इंडिया के लिए पेनल्टी शूटआउट में कप्तान सुनील छेत्री के अलावा महेश सिंह, सुभाशीष बोस, लालियानजुआला चांगटे और संदेश झिंगन ने गोल दागा. हालांकि, पेनल्टी शूटआउट में दांता सिंह पेनल्टी शूटआउट पर गोल करने से चूक गए. बहरहाल, सोशल मीडिया पर भारत की जीत बातद कप्तान सुनील छेत्री ट्रेंड कर रहे हैं. दरअसल, सुनील छेत्री ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का नजारा पेश किया।

ऐसा रहा मैच का हाल वहीं, भारत-कुवैत फाइनल मैच की बात करें तो मुकाबले का पहला गोल कुवैत के खिलाड़ी अलकल्ड़ी ने किया. इस तरह मैच के 16वें मिनट में कुवैत ने 1-0 की बढ़त बना ली. वहीं, इसके बाद भारतीय टीम को 17वें मिनट में गोल करने का मौका मिला, लेकिन चूक गई. बहरहाल, भारत के लिए 39वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री ने गोल दागा. इस तरह भारतीय टीम ने बराबरी कर ली. इसके बाद खेल 1-1 की बराबरी पर आ गया. हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इसके बाद भी कई मौके मिले, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाए. बहरहाल, मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी।

Related Posts