भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 12 जुलाई को पहले टेस्ट के साथ होगी. इस दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी…
मुंबई (ए)। लगातार दो WTC फाइनल में हार के बाद अब टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया WTC के तीसरे संस्करण की शुरुआत करेगी. हालांकि, वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. जानिए इस टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम कैसी हो सकती है।

आईपीएल के 16वें सीज़न में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया जा सकता है. इनमें ओपनर यशस्वी जायसवाल, रितुराज गायकवाड़, विस्फोटक फिनिशर बल्लेबाज़ रिंकू सिंह, विकेटकीपर जितेश शर्मा और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार शामिल हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे. हार्दिक को पिछली कई टी20 सीरीज में कप्तानी मिली थी. ऐसे में उन्होंने इस फॉर्मेट में भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. वहीं सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे. तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, युवा उमरान मलिक, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं. वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल हो सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- शुभमन गिल, रितुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।
टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल पहला मैच- 4 अगस्त, शुक्रवार को- क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में.
दूसरा मैच- 6 अगस्त, रविवार को- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में.
तीसरा मैच- 8 अगस्त, मंगलवार को- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में.
चौथा मैच- 12 अगस्त, शनिवार को- सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में.
पांचवां मैच- 13 अगस्त, रविवार को- सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में।









