रायपुर। विवरण – 01. प्रार्थी नयन कुमार जैन ने थाना आजाद चैक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सड्डू रायपुर में रहता है तथा किड्जी स्कूल समता कालोनी रायपुर में पार्टनर है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लाॅक डाउन होने से 12 मार्च 2020 से स्कूल कार्य बंद था। प्रार्थी दिनांक 25.04.2020 को कार्यालयीन कागजात के लिए स्कूल गया था तो कार्यालय का सभी समान ठीक था। प्रार्थी पुनः दिनांक 02.05.2020 को फिर से स्कूल कार्यालय से संबधित दस्तावेज लाने के लिए गया था तब देखा कि स्कूल का कांच वाला दरवाजा टूटा हुआ था उसके बाद का कमरे का दरवाजा का ताला भी टूटा हुआ था। आफिस व स्कूल को देखने पर आफिस में रखे दो नग कम्प्यूटर सीपीयू सहित, एक म्यूजिक सिस्टम, एक छोटे साईज का म्यूजिक सिस्टम, पांच नग सैमसंग कंपनी का टैब, एक नग बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन, एक नग माईक्रोमैक्स एलईडी टी.वी., एक नग केनन कंपनी का प्रिंटर और करीबन 20,000 रूपये जिसमें 2000 रू., 500रू.,100 रू. के नोट नहीं थे। कोई अज्ञात व्यक्ति कार्यालय में घुसकर उक्त समान चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 113/20 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवरण – 02. प्रार्थी गुरूप्रीत सिंह मनचदा ने थाना आजाद चैक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह समता कालोनी में रहता हूं तथा आलमारी विक्रय का व्यापार करता है। प्रार्थी अपने एक्टीवा वाहन क्रमांक ब्ळ04क्त्7409 को दिनांक 02.05.2020 को पेट्रोल भरवाकर अपने घर के गेट के सामने रोड में खड़ी किया था। रात में गाड़ी खड़ी थी कि प्रार्थी दिनांक 03.05.2020 के सुबह करीबन 09ः00 बजे उठकर देखा तो उक्त वाहन खड़ी किये स्थान पर नहीं था आसपास पता तलाश करने पर भी नहीं मिला। उक्त एक्टिवा वाहन को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 109/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लॉक डाउन अवधि के दौरान थाना आजाद चैक क्षेत्र में चोरी की घटित 02 घटनाओं को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री आरिफ शेख द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक एवं थाना प्रभारी आजाद चैक को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चैक की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही किड्जी स्कुल में कार्यरत अन्य कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में पृथक – पृथक व बारिकी से पूछताछ किया गया। टीम द्वारा हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी/नकबजनी के पूर्व आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चैक क्षेत्रांतर्गत समता कालोनी अर्जुन निवासी झम्मन साहू जो कि शातिर नकबजन है, जो हाल ही में कुछ दिनों पूर्व जेल से रिहा होकर आया है तथा उसे घटना दिनांक को किड्जी स्कुल के आसपास देखा गया था। टीम द्वारा झम्मन साहू की लगातार पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये अंततः टीम द्वारा झम्मन साहू को पकड़ने में सफलता मिली। टीम द्वारा झम्मन साहू से कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी अमर सिंग के साथ मिलकर किड्जी स्कुल में चोरी करना तथा एक्टिवा वाहन को झम्मन साहू द्वारा स्वयं अकेले चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपी अमर सिंग को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 01 नग माइक्रोमैक्स कंपनी एल ई डी टीव्ही, 01 नग एक्टिवा, 02 नग ट्रॉली साउंड सिस्टम, 04 नग सैमसंग टैब एवं 01 नग कम्प्यूटर सी.पी.यू. जुमला कीमती 1,30,000/- (एक लाख तीस हजार रूपये) जप्त किया गया। आरोपी झम्मन साहू शातिर नकबजन है जो पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी अमर सिंग भी पूर्व में चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- झम्मन साहू पिता धनेश साहू उम्र 19 वर्ष पता समता कॉलोनी अर्जुन नगर आजाद चैक रायपुर।
- अमर सिंग पिता स्व. सरदार जसवंत सिंग उम्र 32 वर्ष पता पंचानंद मंदिर रामकुंड आजाद चैक रायपुर।






