ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है…
नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के खिताब पर कब्जा कर लिया. उसने फाइनल में भारत को 209 रनों से हराया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी में करोड़ों रुपए मिले हैं. भारत को हार के बावजूद मोटी रकम मिली है. ऑस्ट्रेलिया को करीब 13.2 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं टीम इंडिया को 6.5 करोड़ रुपए मिले हैं. इनके के साथ-साथ टॉप 9 टीमों को भी अच्छी रकम मिली है. भारतीय टीम को लंदन के ओवल में रविवार को हार का सामना करना पड़ा. यह उसकी 2014 के बाद फाइनल में चौथी हार थी।

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब जीतने वाली टीम के लिए 1.6 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी रखी थी. इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को करीब 13.2 करोड़ रुपए मिले. वहीं फाइनल में हार का सामना करने वाली टीम को करीब 6.5 करोड़ रुपए मिले थे. यह प्राइज मनी टीम इंडिया को मिली. इसके अलावा टेबल में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 3.72 करोड़ रुपए मिले. दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर थी. इंग्लैंड चौथे स्थान पर रही. उसे 2.89 करोड़ रुपए मिले. श्रीलंका को पांचवें नंबर के लिए 1.65 करोड़ रुपए मिले।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल की पहली पारी में 469 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया ने इसके जवाब में पहली पारी में 296 रन बनाए. टीम दूसरी पारी में 234 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारत की हार में उसका फ्लॉप बैटिंग ऑर्डर काफी हद तक जिम्मेदार रहा. टीम इंडिया के लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की पार्टरनशिप भी भारी पड़ गई. इन दोनों के बीच 285 रनों की साझेदारी हुई. भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई. इन दोनों ने 109 रन बनाए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्राइज मनी –
- ऑस्ट्रेलिया- 13.2 करोड़ रुपए
- भारत- 6.5 करोड़ रुपए
- साउथ अफ्रीका- 3.72 करोड़ रुपए
- इंग्लैंड- 2.89 करोड़ रुपए
- श्रीलंका- 1.65 करोड़ रुपए
ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. उसने 5 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. टीम चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीत गई. इस बार खेले गए फाइनल मैच के लिए ट्रेविस हेड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब पहली बार जीता है. इससे पहले वह टी20 विश्वकप 2021 का खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे विश्व कप का खिताब 5 बार जीत चुकी है. उसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब हासिल किया था. इसके साथ-साथ दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. कंगारू टीम ने 2006 और 2009 में यह खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी टाइटल जीतने वाली पहली बन गई है।









