BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संगीता शाह ने रॉयल क्रिकेट अकैडमी का किया उद्घाटन, कहा- क्रिकेट अकादमी संचालित करना संकल्पिता, नेतृत्व और समर्पण की प्रतीक है

भिलाई। संगीता शाह ने आज रॉयल क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर क्रिकेट अकादमी के सदस्यों व खिलाडियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर एक आनंदमय और गर्वपूर्ण क्षण है, जहां हम सभी खेल प्रेमियों द्वारा चलायी जा रही क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला है।

क्रिकेट अकादमी संचालित करना संकल्पिता, नेतृत्व और समर्पण की प्रतीक है। यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवा खिलाड़ियों को उनकी क्रिकेट कौशल को प्रशिक्षित करने और उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम बनेगी। खिलाड़ियों को जीवन मूल्यों, जैसे समर्पण, सहनशीलता, सहयोग और नेतृत्व की भावना सिखाएंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अजय, श्री मिसि, रशमी साहू, कोच- शेख वसीम, राज्य की टीम में चयनित प्लेयर – सूर्यकांत तिवारी- छत्तीसगढ़, आयुष वर्मा- अरुणाचल प्रदेश, रुद्रा वर्मा-छत्तीसगढ़, जिला की टीम में चयनित प्लेयर- विशाल साहनी, रुद्रा सिंह, परमराज सिंग, आयुष्यमान सिंह, शुभ बिस्वास एवं समस्त रॉयल एकेडमी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts