BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

स्मिथ और हेड ने रिकॉर्ड तोड़ बैटिंग करते हुए रचा इतिहास, पहले दिन बैकफुट पर टीम इंडिया

स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत के खिलाफ 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई है. टीम इंडिया बैकफुट पर है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. लंदन में आयोजित हो रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. भारत की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने मुश्किलें खड़ी कर दीं. इन दोनों के बीच पहले दिन का खेल खत्म होने तक 251 रनों की साझेदारी हुई. स्मिथ और हेड ने रिकॉर्ड तोड़ बैटिंग करते हुए इतिहास रच दिया. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाने वाली पहली जोड़ी बन गई।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 76 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में ले आए. स्मिथ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 227 गेंदों में 95 रन बनाए. वहीं हेड ने 156 गेंदों का सामना करते हुए 146 रन बनाए. उन्होंने 22 चौके और एक छक्का लगाया. इस तरह दोनों ने पहले दिन 251 रनों की साझेदारी निभाई. स्मिथ-हेड ने जोड़ी ने इतिहास रच दिया. हेड-स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाने वाले पहले प्लेयर्स हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 327 रन बनाए।

दिलचस्प बात यह भी है कि ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी के दम पर और भी रिकॉर्ड बनाए हैं. वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. हेड ने 106 गेंदों में ही सैकड़ा पूरा कर लिया था।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 327 रन बनाए. इस दौरान हेड ने 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 146 रन बनाए. स्मिथ ने 95 रन बनाए. ये दोनों ही बल्लेबाज नाबाद रहे. इससे पहले डेविड वॉर्नर 43 रन बनाकर आउट हुए. लाबुशेन 26 रन बनाकर आउट हुए. ख्वाजा खाता तक नहीं खोल पाए।

Related Posts