दुर्ग। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा नगर वन तालपुरी में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जहां प्रकृति मानव जीवन के अलग-अलग पहलुओं को निर्धारित करती है वहीं मानव के क्रियाकलापों से प्रकृति भी प्रभावित होती है और यही प्रभाव कुछ समय बाद मानव के जीवन पर गंभीर असर डालते हैं।
मानव का प्रकृति के प्रति कर्तव्य व पर्यावरण संरक्षण पर उन्होंने विशेष जोर दिया और सब से अपील की कि सभी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएं।
हरियाली से ओत प्रोत एक बेहतर भविष्य का निर्माण करें। वही दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया।









