आईपीएल 2023 के फाइनल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा, इस मैच में उतरते ही सीएसके के कप्तान धोनी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे…
अहमदाबाद (ए)। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले आईपीएल में चार मैच हो चुके हैं। जिनमें से 3 मैचों में गुजरात की टीम ने और 1 मुकाबले में सीएसके ने बाजी मारी है। इस मैच में उतरते ही सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बड़ा कीर्तिमान बना देंगे।
धोनी बनाएंगे ये कीर्तिमान महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में 249 मैच खेले हैं। उन्होंने 219 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ खेले हैं। वहीं, 30 मुकाबले उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ खेले हैं। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वह आईपीएल में अपना 250वां मैच खेलने उतरेंगे। उनसे पहले आईपीएल में कोई भी 250 मैच नहीं खेल पाया है। वह आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बनेंगे। धोनी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच रोहित शर्मा ने खेले हैं, उन्होंने 243 मैच खेले हैं।
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:
महेंद्र सिंह धोनी- 249 मैच
रोहित शर्मा- 243 मैच
दिनेश कार्तिक- 242 मैच
विराट कोहली- 237 मैच
रवींद्र जडेजा- 225 मैच
शिखर धवन- 217 मैच









