BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

उत्तराखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, पीएम मोदी ने कहा- अभी-अभी तीन देशों की यात्रा से लौटे हैं और कह सकते हैं कि पूरी दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है

पीएम मोदी ने कहा कि हाई-स्पीड ट्रेनों को लेकर भी पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए. उन्होंने देश की इस जरूरत को कभी समझा ही नहीं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नारे ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है. प्रधानमंत्री ने राज्य में नए विद्युतीकृत रेल खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, ”देश को समझने के लिए दुनियाभर से पर्यटक भारत आना चाहते हैं. उत्तराखंड के लिए यह बड़ा अवसर है.”

समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह अभी-अभी तीन देशों की यात्रा से लौटे हैं और कह सकते हैं कि पूरी दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है. मोदी ने कहा, ”विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पिछले कुछ सालों में भारत ने जिस तरह से अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, उसकी दुनिया सराहना करती है.” यहां रेलवे स्टेशन पर हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे।

पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हाई-स्पीड ट्रेनों को लेकर भी पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन कई-कई साल बीत गए, हाई-स्पीड ट्रेन तो छोड़िए…रेल नेटवर्क से मानवरहित फाटक तक हटा नहीं पाए थे. बिजलीकरण की स्थिति तो और बतदर थी. उन्होंने कहा कि पहले लंबे समय तक जिन दलों की सरकारें रहीं, उन्होंने देश की इस जरूरत को कभी समझा ही नहीं. उन दलों का ध्यान घोटालों पर था, भ्रष्टाचार पर था, परिवारवाद के अंदर ही वो सिमटे हुए थे।

यह रेलगाड़ी सप्ताह के छह दिन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर पौने बारह बजे दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वंदे भारत रेलगाड़ी विधिवत रूप से 28 मई से संचालित होगी. हाल ही में इस रेलगाड़ी का देहरादून-दिल्ली के बीच सफल ट्रायल किया गया था. इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निर्माण स्वदेश में किया गया है और यह ‘कवच’ तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।

Related Posts