BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने यूपीएससी परीक्षा में चूक गए छात्रों को दिया मंत्र, कहा- मैं उन लोगों की निराशा को समझता हूं जो…

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम जारी किए. इसमें 933 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की हैं…

नईदिल्ली (ए)। सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट मंगलवार 23 मई को आ गया. इसमें 933 लोग सफल हुए हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे सभी लोगों के लिए संदेश भेजा है जो कि सफल नहीं हुए हैं। पीएम मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि यह देश की सेवा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का बहुत रोमांचक समय है, लेकिन उन्होंने उन अभ्यर्थियों को सांत्वना के साथ प्रोत्साहन भी दिया, जो इस प्रतिष्ठित परीक्षा सफल नहीं हो सके।

पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं उन लोगों की निराशा को समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा पास नहीं कर सके. आपके पास और अवसर होंगे. भारत आपके कौशल और ताकत का प्रदर्शन करने के लिए कई विविध अवसर प्रदान करता है. आपको शुभकामनाएं।”

सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आगे के उपयोगी और संतोषजनक करियर के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह राष्ट्र की सेवा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बहुत ही रोमांचक समय है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों में 933 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जिसमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं शामिल हैं. शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक इशिता किशोर सिविल सेवा पेपर में में प्रथम स्थान मिलने पर कहा कि यह सपने सच होने जैसा है.  उन्होंने  कहा कि आईएएस अधिकारी बनने के बाद वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करेंगी।

Related Posts