बलरामपुर। थाना चलगली के गुम इंसान क्र. 04/19 की महिला फुलमति उम्र 27 वर्ष सा. ढढ़िया ओरली पारा की निवासी महिला जो कि घर से बिना बताये कही चली गयी है। कि आशय की सूचना परिजनो के द्वारा थाना चलगली में दिया गया जिस पर कि गुम इंसान का प्रकरण थाना चलगली में दर्ज किया गया।
तत्पश्चात पुलिस के द्वारा गुम इंसान की लगातार खोजबीन की जा रही थी परन्तु सफलता नही मिल पा रहा था। जो की अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज
सरगुजा के निर्देश पर व पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा गुम शुदा व्यक्तियों के खोजबीन के संबंध में जो कि लंम्बे समय से गुम शुदा है उनके खोजबीन में नये सिरे से कार्यवाही व जांच करने निर्देशित किया गया था,
साथ ही दिमागी रूप से असंतुलित व्यक्ति व बच्चों के खोजबीन के लिए आस पास के व अन्य प्रदेशो के मेन्टल हॉस्पिटल में पत्राचार कर उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा को निर्देशित किया गया था,
जिस पर की थाना चलगली के द्वारा इस आशय का पत्राचार रांची, झारखण्ड के मेन्टल हॉस्पिटल में गुमशुदा की पूर्ण जानकारी के साथ पत्राचार किया गया। जिस पर पता चला कि महिला रांची के हॉस्पिटल में ईलाज रत् है। सूचना मिलने पर परिजनो के साथ सामज्यस्य स्थापित कर महिला को हॉस्पिटल से दस्तयाब किया गया व परिवार को सौपा गया जिस पर परिजनो के द्वारा पुलिस अधीक्षक व पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वीडियो (एसडीओपी )…









