BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

विश्व में बजा भारत का डंका: पापुआ न्यू गिनी और फिजी में सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारापे ने मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया था…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब तक कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. इस बार भी पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा. फिजी उन्हें ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया तो वहीं, पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से पीएम मोदी को नवाजा है।

फिजी के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजे जाने पर पीएम मोदी ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है, सदियों पुराने भारत-फिजी संबंधों का है. पापुआ न्यू गिनी की तरफ से प्रधानमंत्री को प्रशांत द्वीप देशों की एकता के कारण और ‘ग्लोबल साउथ’ की अगुवाई करने के लिए ‘द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ दिया गया है।

धानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पीएम जेम्स मारपे ने पैर छूकर किया था. अब पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को ‘द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से नवाजा है, जोकि बहुत कम अनिवासियों को दिया गया है।

एबकल से किया गया सम्मानित मानद पुरस्कार न होने पर पीएम मोदी को पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स, जूनियर ने एक एबकल भी दिया था. एबकल पलाऊ के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है और स्थानीय संस्कृति के साथ इसका एक मजबूत रिश्ता है. यह नेतृत्व और ज्ञान का भी प्रतीक है।

Related Posts